• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर थाना ओबरा में की गयी पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर थाना ओबरा में की गयी पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

आज दिनांक 29.08.2025 को क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय की अध्यक्षता में थाना ओबरा पर आगामी त्योहारों – श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारहवफात), श्री विश्वकर्मा पूजा आदि के अवसर पर क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था, तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी ओबरा, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सभी समुदायों के प्रतिष्ठित धर्मगुरु, व्यवसायीगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी पर्व-त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। सभी प्रतिभागियों को त्योहारों से पूर्व एवं दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के लिए सजग किया गया।

 

*बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ:-*

1. प्रतिमा स्थापना, जुलूस एवं विसर्जन हेतु निर्धारित रूट एवं समय का पालन अनिवार्य होगा।

2. ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समयावधि व सीमा के अनुसार ही किया जाए।

3. अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी नजर रखने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

4. भीड़भाड़ वाले स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

5. सभी धर्मगुरुओं एवं समुदायों से यह अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने अनुयायियों को संयम, सौहार्द एवं प्रशासनिक सहयोग हेतु प्रेरित करें।

 

क्षेत्राधिकारी ओबरा ने कहा- “सभी त्योहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। इनका उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देना है। किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस प्रशासन समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करता है कि वे अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर सतर्क रहें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

 

सभी नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना भी की।

 

आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से ही हम सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्वक मना सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .