• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना पिपरी पुलिस की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता – गुम हुए 07 मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मालिकों किये गये सुपुर्द

थाना पिपरी पुलिस की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता – गुम हुए 07 मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मालिकों किये गये सुपुर्द


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से न्याय दिलाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना पिपरी क्षेत्रांतर्गत आवेदक 1. प्रभु गुप्ता पुत्र सरजू शाह, निवासी मुरलीगढ़ी तुर्रा 2. कौशल सेठ पुत्र राजेन्द्र सेठ, निवासी शिवा पार्क रेनुकूट 3. राम करन शिवन, निवासी न्यू मार्केट तुर्रा, पिपरी 4. हीरालाल गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता, निवासी रेनुकूट 5. अरुण कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवासी स्टेशन मास्टर कॉलोनी, रेनुकूट 6. जितेन्द्र कुमार पुत्र राजबली, निवासी पडरी, थाना म्योरपुर 7.पूजा पुत्री बाबू शाह, निवासी रेनुकूट द्वारा अपने मोबाइल फोन गुम हो जाने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से सभी मोबाइल फोनों की ट्रैकिंग की गई। गहन प्रयासों और सतर्कता के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28.08.2025 को उपरोक्त सभी 07 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए और सत्यापन के उपरांत संबंधित आवेदकों को सुपुर्द कर दिए गए।

गुम मोबाइल फोन वापस पाकर सभी आवेदकों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली। उन्होंने थाना पिपरी की साइबर टीम के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

मोबाइल बरामदगी में प्रमुख भूमिका निभाने वाली टीम:-

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

 

उप निरीक्षक राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनूकुट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार सिंह, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

हेड कांस्टेबल संजय वर्मा, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

हेड कांस्टेबल महेश कुमार सरोज, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

महिला कांस्टेबल अर्चना, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

महिला कांस्टेबल साक्षी त्रिपाठी, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .