
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाइवे पर स्थित दुर्जनीपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर में रोडवेज बस व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें घायल बाइक सवार आशीष कुमार मिश्र उर्फ बंटी (20) को सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रयागराज जिले के थाना कोरांव गांव रामपुर कला का रहने वाला था। वह बाइक से ड्रमंडगंज बाजार जा रहे थे। पुरानी हाइवे पर दुर्जनीपुर गांव के पास सामने से आ रही मध्य प्रदेश से सीधी जा रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। आशीष तीन बहनों का इकलौता भाई था। रामपुर कला गांव स्थित हनुमान प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में 12वीं का छात्र था। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है।