• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना करमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना करमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में आज दिनांक-25.08.2025 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैडाड़ तिराहे के पास से वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः–

1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, थाना करमा, सोनभद्र ।

2.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

2.हे0का0 संदीप सिंह, का0 शैलेन्द्र प्रकाश, का0 शैलेष सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .