• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में अहरौरा बांध का जलस्तर नियंत्रित:बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे शुरू, फसल मुआवजा और पक्का मकान देने की घोषणा

मिर्जापुर में अहरौरा बांध का जलस्तर नियंत्रित:बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे शुरू, फसल मुआवजा और पक्का मकान देने की घोषणा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रविवार को अहरौरा बांध और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जलाशय में पानी का स्तर 20 प्रतिशत कम होने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी गेट बंद करने के निर्देश दिए गए।वर्षा के कारण बढ़े जलस्तर के चलते बांध से छोड़े गए पानी से कई गांवों में आवागमन प्रभावित हुआ। वर्तमान में स्थिति सामान्य है और केवल 5 गेट खुले हैं, जिनसे 4 इंच पानी निकल रहा है। इन गेटों को भी अगले कुछ घंटों में बंद किया जाएगा।प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। राजस्व विभाग की टीमें राहत कार्य में लगी हैं। प्रभावित गांवों के विद्यालयों को आश्रय स्थल के रूप में तैयार किया गया है। भोजन की व्यवस्था के लिए भी राजस्व टीमों को निर्देश दिए गए हैं।किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जाएगा।

 

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .