• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मिर्जापुर के अदलहाट में अज्ञात वाहन की टक्कर:साइकिल सवार युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत_

_मिर्जापुर के अदलहाट में अज्ञात वाहन की टक्कर:साइकिल सवार युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रस्तोगी तालाब के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।मृतक की पहचान हिनौती माफी गांव निवासी दीपक कन्नौजिया (22) के रूप में हुई है। दीपक अपने पिता चंचल कन्नौजिया का बड़ा बेटा था। घटना उस समय हुई जब दीपक अदलहाट से साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। रस्तोगी तालाब के पास जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी अहरौरा से वाराणसी की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

 

गंभीर हालत में दीपक को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .