• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
छिनैती गैंग के 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने 24 मोबाइल और जेवरात किए बरामद

छिनैती गैंग के 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने 24 मोबाइल और जेवरात किए बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने एक सक्रिय छिनैती गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 24 मोबाइल फोन, गहने और मोटरसाइकिल बरामद की गई हैपकड़े गए आरोपियों में थाना जिगना के बदेवरा चौबे निवासी अजय, गंगापुर के विकास वर्मा, नरोईया के विकास बिंद और कसधना के दीपक पांडेय शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, कमर पेटी, पायल, मंगलसूत्र और झुमके भी बरामद किए हैं।

 

मामले का खुलासा तब हुआ जब चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मवैया निवासी कौशल सिंह ने विंध्याचल थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का पर्स अज्ञात मोटरसाइकिल सवार छीनकर भाग गया था। मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने गैंग को पकड़ा।

 

एसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वैद्यनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल, उप निरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी और उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह की टीम शामिल थी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .