• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धनसिरिया पशु केंद्र पर फिर एक पशु की मौत

धनसिरिया पशु केंद्र पर फिर एक पशु की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़। धनसिरिया पशु आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को एक पशु की मौत हो गयी। एक दिन पहले बुधवार को पशु केंद्र धनसिरिया के निरीक्षण में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र पाठक ने जमीन पर पड़े दुर्बल गोवंशो को देख नाराजगी जताई थीपशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के इलाज व देखरेख करने के लिए निर्देश दिए थे। सीवीओ के निर्देश के बाद दूसरे दिन डॉ. अग्रेश यादव निराश्रित पशु आश्रय केंद्र जमीन पर पड़े एक गौवंश का सुबह इलाज किया। जिसकी शाम को मौत हो गईहो

 

आसपास के ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सकीय अभाव में पशु आश्रय स्थल पर पशुओं की मौत हो रही है। हालांकि पशु आश्रय केंद्र पर पर्याप्त भूसा का तो भंडारण है।

परंतु पशुओं के लिए खली, चुनी व हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। इससे सूखा भूसा खाकर पशु दुर्बल हो रहे हैं।

राजगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश अग्रेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पशुओं का इलाज किया गया था। कुछ पशु काफी दुर्बल हो गए हैं जिसमें से एक पशु की मौत हो गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .