• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तीन कमरों का ताला तोड़कर 45 लाख के आभूषण व 1.95 लाख नकदी चोरी

तीन कमरों का ताला तोड़कर 45 लाख के आभूषण व 1.95 लाख नकदी चोरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अजय पांडेय के घर में सोमवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर एक लाख 95 हजार रुपये नकदी व 45 लाख के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार की सुबह पांच बजे चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने चार घंटे तक जांच की। टूटे ताले और आलमारी से फिंगर प्रिंट लिया।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वाराणसी में रहने वाले एक एक रिश्तेदार ने दो दिन पहले पैसे मांगे थे। उनको देने के लिए सोमवार को बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। इसमें से पांच हजार रुपये खाद खरीदने में खर्च हो गए। बाकी के एक लाख 95 हजार आलमारी में रख दिए थे। सोमवार की देर रात छत के दरवाजे के बगल में दीवार के होल से हाथ अंदर डालकर दरवाजा खोलकर चोर घर के अंदर घुसे। घर के तीन कमरों में ताला बंद था। बाकी कमरों में लोग सो रहे थे। चोरों ने तीनों कमरों का ताला तोड़ा और अंदर रखी आलमारी तोड़कर एक लाख 95 हजार रुपये नकदी, 21 सोने की अंगूठी, चार सोने के झुमके, तीन सोने का हार, दो सोने की चेन, 12 सोने की चूड़ी, 11 चांदी का पायल समेत 45 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह रात 11 बजे तक जग रहे थे। इसके बाद सोने चले गए। मंगलवार की सुबह तीन बजे नींद खुली। लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकले तो पीछे का दरवाजा खुला देख दंग रह गए। दरवाजे के बाहर देखा तो एक टुटा हुआ सूटकेश व कुछ कपड़े पड़े थे। अंदर देखा तो बंद कमरों का ताला टूटा हुआ था। अंदर तीनों आलमारी का ताला टूटा था। आभूषण व नकदी गायब थे। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि चोरी कि सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .