• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अहरौरा। मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते समय जरगो जलाशय में सोमवार की देर शाम डूबने से अदलहाट क्षेत्र के पचेंगड़ा निवासी मनीष कुमार (22) की मौत हो गई। पुलिस ने खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों को हादसे की सूचना दीअदलहाट क्षेत्र के पचेंगड़ा निवासी मनीष कुमार अपने साथियों के साथ सोमवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के लिए जरगो जलाशय गया था। मूर्ति विसर्जन करने के बाद साथियों के साथ स्नान करने लगा तभी फिसल कर वह गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसा के बाद साथियों ने शोर मचाया। मूर्ति विसर्जन के लिए आए ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की आधे घंटे बाद अंधेरा होने पर गहरे पानी से युवक का शव बरामद हुआथानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई है।

परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की जांच कराई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .