News

सात महीने में 5764 लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज इंजेक्शन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247बारिश का मौसम चल रहा है। इस समय कुत्ते अधिक आक्रामक हो गए हैं। प्रतिदिन 150 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं।इस समस्या से नगर के लोग अधिक पीड़ित हैं। घूमंतू कुत्तों के कारण रोज हादसे भी हो रहे हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ जी लाल ने बताया कि अभी नगर में डाग शेल्टर की व्यवस्था नहीं है। शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। मंडलीय अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर जुलाई तक सात माह में 5764 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन के डोज लगाए गए। प्रतिदिन मंडलीय अस्पताल मेंं 30 से 35 कुत्ते के काटने के शिकार लोग आते हैं।
इनको कुल पांच डोज लगाए जाते हैं। कुत्ता पालने वालों के लिए कोई निर्धारित नियम न होने से इसका खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ता है
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :