
चार माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत, फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
्
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
यूपी के सोनभद्र जिले में उपचार के दाैरान गर्भवती महिला की मौत और मजदूर के फंदा लगाने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयाबभनी सीएचसी में शनिवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। पति ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।बभनी के चुंनिया टोला निवासी वासुदेव की पत्नी देव कुमारी (30) चार महीने की गर्भवती थी।शनिवार की सुबह उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने पौने दस पर सीएचसी में भर्ती कराया। करीब 10.15 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।पति बासुदेव ने बताया कि दो जुलाई को अस्पताल में दिखाया था। अल्ट्रासाउंड कराकर दवा दी गई थी। खून की कमी थी। शनिवार को अस्पताल आने र एक्स-रे टेक्नीशियन के सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ी। चिकित्सक डाॅ. राजन सिंह ने बताया कि पीसीएम का सुई दिया गया था। उधर, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आगे जांच किया जाएगा।
बड़ेर के सहारे फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
पनारी गांव के टोला पंचमखाड़ी में गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास राजबली गोंड (40) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
राजबली मजदूरी करता था। बीती की रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद वह भी सोने चला गया। सुबह घरवालों ने बड़ेर के सहारे उसका फंदे से शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मौके चोपर पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। जांच की कार्रवाई की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकता है।