
कार की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह कार ने सड़क किनारे पेड़ के पास बैठीं हीरावती देवी (55) को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित परिवार के लोगोें ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। हीरावती देवी बेटी का इलाज कराने के लिए घर से निकली थीं। वह गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक अनियंत्रित कार महिला को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पेड़ के नीचे बैठी महिला को कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई है। कार को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।