• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
म्योरपुर एसओ समेत चार पुलिस कर्मियों को आज मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिह्न

म्योरपुर एसओ समेत चार पुलिस कर्मियों को आज मिलेगा डीजीपी प्रशंसा चिह्न


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जिले के चार पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी के प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान एसपी के हाथों पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगाजिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुलिस लाइन में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जिले में बेहतर कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित होंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीजीपी कार्यालय से सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची जारी की गई।सेवाभिलेख के आधार व उल्लेखनीय, असाधारण कार्यों के लिए जिले से चार पुलिस कर्मियों को चयनित किया गया है।

उन्हें पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा। इस सूची में म्योरपुर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे, एसएसआई राम दरश, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी नीरज यादव शामिल है। इन सभी को पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .