
मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारी के बढ़े 250 मरीज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच मंडलीय अस्पताल में बृहस्पतिवार को अचानक मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। जनरल फिजिशीयन की ओपीडी में 559 मरीज आए। वहीं, बुधवार को मरीजों की संख्या 250 रही। इस बार बाढ़ आने के कारण संक्रमण की दर बढ़ी है। ओपीडी में प्रतिदिन 50 संभावित डेंगू और मलेरिया के संभावित मरीज आ रहे हैं। इस साल अब तक 12 डेंगू के मरीज मिले हैं।
दूषित पानी पीने से बढ़ रहे हैं डायरिया के मरीज
इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण ज्यादा लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे है। बारिश के मौसम में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि 150 डायरिया के मरीज प्रतिदिन इमरजेंसी में आ रहे हैं। कुछ की गंभीर स्थिति देखकर भर्ती किया जा रहा है। वहीं, जिन मरीजों की स्थिति सामान्य है उन्हें कुछ घंटे भर्ती करने के बाद आराम मिलने पर छुट्टी दे दी जा रही हैबरसात के कारण संक्रमण बढ़ा है। वायरल बुखार और डायरिया के मरीज अधिक आ रहे है। डेंगू व मलेरिया के संभावित मरीज भी बढ़े हैं। इन दिनों बीच-बीच में बारिश होने के कारण डेंगू के मरीज कम हैं। लगातार धूप निकलते ही डेंगू के मरीज बढ़ जाएंगे। मच्छरों से बचाव के लिए आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पीने के पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालें।
डा. पंकज पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक