
थाना जुगैल पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में दो नफर अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक लाठी व एक कुल्हाड़ी बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सुबह थाना जुगैल पर ग्राम अगोरी खास टोला करजी निवासी गंगासागर पुत्र रमई द्वारा सूचना दी गई कि उसके पिता रमई की हत्या पड़ोसी बाबूलाल पुत्र बंधु द्वारा लाठी-डंडे से कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0 90/25, धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन में मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के गंभीर घाव पाए गए। इस आधार पर धारा 103(1) BNS में तरमीम किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धितअभियुक्तों की तलाश की गई। आज दिनांक 14.08.2025 को जुगैल पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि नामजद अभियुक्त बाबूलाल पुत्र बंधु निवासी अगोरी खास टोला करजी एवं उसका दामाद बबूंदर पुत्र बीरे प्रसाद निवासी ग्राम जुगैल टोला तेलिया, करजी मोड़ पर भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-पूछताछ में अभियुक्त बाबूलाल ने बताया कि मृतक रमई शराब पीने के बाद उसके घर आया और अपनी पत्नी के चले जाने को लेकर विवाद करने लगा। मृतक को संदेह था कि उसकी पत्नी का संबंध बाबूलाल से है, इसी कारण उसने पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते वह मायके चली गई थी। पत्नी को वापस लाने में असफल रहने पर मृतक ने बाबूलाल से ₹1500 खर्च की मांग की, जिस पर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान बाबूलाल ने रमई के सिर पर लाठी से वार किया और उसके दामाद बबूंदर ने कुल्हाड़ी से तीन बार वार कर उसकी हत्या कर दी।
बरामदगी का विवरण–
01. एक अदद लाठी
02. एक अदद कुल्हाडी
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–
1. बाबूलाल बैगा पुत्र बन्धू बैगा निवासीगण ग्राम अगोरी खास टोला करजी, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
2. बबुन्दर बैगा पुत्र बीरे प्रसाद ग्राम जुगैल टोला तेलियां थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. प्र0नि0 नागेश कुमार सिंह थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 उमाशंकर गिरी थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 अबुल कैश खान थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
4. का0 मुकेश कुमार थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र