
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में कुंडाडीह चढ़ाई के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक रामसूरत (28) की बुधवार को मौत हो गई। म्योरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।रासपहरी गांव में कुंडाडीह चढ़ाई के पास रविवार को दो बाइकों में टक्कर हुई थी। इस हादसे में डडिहरा निवासी श्रवण कुमार (22) की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सूरजमुखी (20) और औरहवा निवासी रामसूरत (28), मनीष (25) घायल हुए थे। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था।बुधवार को वाराणसी जाते समय रास्ते में रामसूरत की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार की दोपहर शव लेकर म्योरपुर थाने पहुंचे युवक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।