
वाहन चोरी कर पशु तस्करों को बेचने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन लोगों को भग्गल की मड़ई तिराहा, रैपुरिया मार्ग के पास मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी के दो चार पहिया वाहन और दो बाइक बरामद किया है। मामले का खुलासा एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बुधवार को पुुलिस लाइन सभागार में किया।चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि भग्गल की मड़ई तिराहा, रैपुरिया मार्ग के पास कुछ लोग चोरी के चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। चुनार पुलिस ने दबिश देकर तीन आरपपी शिवकुमार बिंद निवासी मछहां थाना जिगना व दो बाल अपचारी को पकड़ा। उनके पास से एक बोलेरो व एक पिकअप और दो बाइक बरामद किया गया। दो आरोपी भाग गए। गिरफ्तार शिवकुमार बिंद को जेल और दो बाल अपचारी को बाल किशोर सुधार गृह भेजा गया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि इनका पांच सदस्यीय संगठित गैंग है। जो मिर्जापुर व प्रयागराज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहनों की चोरी करते हैं। चोरी के वाहनों को बिहार ले जाकर पशु तस्करों को बेच देते हैं