• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तक व पोस्टर बरामद

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तक व पोस्टर बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जमालपुर। डवक नहर के पास स्थित एक मकान से पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चंदौली जिले के बबुरी रघुनाथपुर निवासी ओमकारनाथ केशरी की तहरीर पर की है। यह वर्तमान में जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक गांव में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि डवक नहर के पास स्थित एक मकान में चंदन राम व ऋतु निवासी रामपुर चमरही बबुरी चंदौली, जगदीश राम निवासी सिकरी बबुरी चंदौली, रामलोचन राम निवासी सरने अलीनगर चंदौली धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई।उसके बाद पुलिस ने सभी को उक्त मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के पास से एक बैग, सात धार्मिक पुस्तक व छह पोस्टर बरामद किया है।

मामले में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया था। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .