• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
स्कूल का ई-रिक्शा पलटा, चार छात्र घायल

स्कूल का ई-रिक्शा पलटा, चार छात्र घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित एक निजी स्कूल की ई-रिक्शा खनवर दुबार गांव में बैक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार छात्र घायल हो गए। इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर है। ऑटो में पांच बच्चे सवार थे। सोमवार की सुबह आठ बजे ई-रिक्शा खनवर दुबार गांव में तीन बच्चों को घर से स्कूल ले जाने के लिए पहुंचा थाबैक करते समय ई-रिक्शा सड़क के नीचे झाड़ी में पलट गया। हादसा होते ही बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोग पहुंचे। बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बच्चों के परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने अपने-अपने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गएऑटो में कक्षा दो की शिवानी, कक्षा तीन की काव्या व पीहू, कक्षा एक की गुन्नू, कक्षा पांच के शिवम सवार थे। दुर्घटना में शिवानी के सिर में चोट आई है। काव्या का हाथ फैक्चर हो गया है। इन दोनों बच्चों के अभिभावक प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल लेकर गए। अन्य दो बच्चों को हल्की चोट आई है। अभिभावकों ने बताया कि निजी स्कूल के ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है।

इसकी शिकायत कई बार खंड शिक्षा अधिकारी से की गई। बीईओ मनोज कुमार राय ने बताया कि निजी स्कूल की ई-रिक्शा पलटने की घटना की जांच कर संबंधित विद्यालय और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .