News

तेज धूप से दो डिग्री बढ़ा तापमान, दोपहर बाद आधे घंटे के लिए छाए रहे बादल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जनपद में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को सुबह ही तेज धूप निकल गई। दोपहर होते-होते तेज धूप से लोग परेशान हो गए। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। तेज धूप के कारण फिर से उमस बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल जरूर दिखे। लेकिन आधे घंटे के अंदर वह भी गायब हो गए। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम साफ होने से किसान खेतों में निराई और गुड़ाई के साथ-साथ यूरिया के छिड़काव करने में जुटे है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :