
साढ़े चार लाख रुपए के डोडा के साथ 04 तस्कर 04 गिरफ्तार,स्कॉर्पियो बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
सोनभद्र (ब्यूरो)। कमलेश पाण्डेय 8382048247
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम सोनभद्र द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.08.2025 को 06:40 बजे पुलिस लाइन चुर्क तिराहा से लगभग 200 मीटर रॉबर्ट्सगंज की ओर वाहन चेकिंग के दौरान कुल 18 बोरी में कुल 193.633 किलोग्राम अवैध डोडा (अनुमानित कीमत 4,50,000) व एक स्कार्पियो वाहन संख्या के साथ 04 अभियुक्तों टिक्का सिंह, पुत्र गुरदीप सिंह,निवासी सेज मूठावाला,थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 38 वर्ष),सुखविन्दर सिंह, पुत्र बोहर सिंह, निवासी दौलेबाड़ा, थाना कोटि से खान, जिला मोगा, पंजाब (उम्र 29 वर्ष), जसविन्दर सिंह, पुत्र परमात्मा सिंह, निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष), भगवान सिंह, पुत्र अजीत सिंह, निवासी मलूवालिये वाला, थाना मल्लावाला, जनपद फिरोजपुर, पंजाब (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।