
तीसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई, सात थानों के प्रभारी बदले गए
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार की रात सात थानों के प्रभारियों का तबादला कर दिया। उन्होंने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। इसके पहले उन्होंने विंध्याचल में 24 पुलिसकर्मी के लाइन हाजिर करनेे के साथ 93 आरक्षियों का स्थानांतरण किया था।पुलिस अधीक्षक ने विंध्याचल थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह को कटरा कोतवाली का प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन से वेद प्रकाश पांडेय को विंध्याचल थाना का प्रभारी बनाया गया। कटरा कोतवाल अजीत सिंह को पड़री का थानाध्यक्ष बनाया गया। ब्रह्मादिन पांडेय को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज बनायाराजेश राम को पुलिस लाइन के संतनगर थानाध्यक्ष बनाया गया। प्रभारी धाम सुरक्षा बालमुकुंद मिश्रा को मड़िहान थानाध्यक्ष बनाया गया। संत नगर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज को पुलिस लाइन, ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज को पुलिस लाइन, मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को एसएसपी पीआरओ बनाया गया।
राजीव कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष हलिया बनाया गया। पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को थाना राजगढ़ का प्रभारी बनाया गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष रणविजय सिंह को मीडिया सेल भेजा गया। शनिवार की सुबह कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहार को देखते हुए राजगढ़ थानाध्यक्ष रणविजय सिंह का स्थानांतरण रोक दिया गया। पड़री थाना से राजगढ़ थाना भेजे गए दयाशंकर ओझा का भी स्थानांतरण रुक गया। उनको पीआरओ सेल में भेजा गया।ड्रमंडगंज, संतनगर थानाध्यक्ष का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। वहां नए प्रभारी भेजे गए हैं। कटरा कोतवाल और मड़िहान थानाध्यक्ष लंबे समय से तैनात थे। इसलिए उनको बदला गया है। राजगढ़ थानाध्यक्ष रणविजय सिंह का तबादला कांवड़ यात्रा, नागपंचमी, हरियाली तीज को देखते रोका दिया गया है। – सोमेन बर्मा, एसएसपी