
PWD के जेई ने फोड़ दिया पत्नी का सिर, सादे कागज पर दस्तखत कराने, आएदिन मारपीट का आरोप, केस दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के कथित जेई पर पत्नी की पिटाई करते हुए, लोहे के सामान से वार कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया गया है। पत्नी ने, तलाक के लिए जबरिया सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। प्रकरण में म्योरपुर पुलिस बीएनएस की धारा 351(3), 352, 118(1), 115(2) के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पीड़िता की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसके पति जवाहर लाल रामधनी निवासी कुसुम्हाँ पोस्ट गोविंदपुर थाना म्योरपुर पीडब्ल्यूडी विभाग मे जेई हैं। वह अपने पति से काफी परेशान है। वह उसके साथ रोजाना मारपीट करते रहते हैं। आरोप है कि चार अगस्त की रात लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। वहीं अगले दिन पांच अगस्त यानी मंगलवार को धार दार हथियार दिखाकर उससे एक सादे कागज पर हस्ताक्षर लिए गए। एतरात पर उसी धारदार हथियार से वार किया गया जिससे उसकी खोपड़ी फट गई। म्योरपुर पुलिस के मुताबिक प्रकरण में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।