• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जोगीडीह में कच्चे की मकान में बडेर से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव

जोगीडीह में कच्चे की मकान में बडेर से दुपट्टा के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी गांव के टोला जोगीडीह में स्थित एक कच्चे मकान में 15 वर्षीय किशोरी का शव अपने ही घर के बडेर में दुपट्टा के सहारे लटकता हुआ मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में थाना के उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया घटना सोमवार की शाम लगभग 5 बजे की है। बताया कि 15 वर्षीय सुंदरी कुमारी पुत्री राजकुमार ने अपनी बड़ी बहन से मोबाइल मांगा बड़ी बहन ने कहा मोबाइल अभी चार्ज में लगी है उसके बाद बड़ी बहन पानी भरने चली गई वापस लौटने पर देखा की सुंदरी का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला ।जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में फंदे से उतरवा दिया गया ।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहाँ मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .