News

24 घंटे में फिर बढ़ा एक डिग्री तापमान, दिनभर छाए रहे बादल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जनपद में मंगलवार को शहर सहित आसपास क्षेत्रों में कहीं सूखा तो कहीं झमाझम हुई। बीते 24 घंटे में फिर से एक डिग्री तापमान बढ़ गया है। दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि, लोगों को उमस से राहत नहीं मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी नगर व आसपास क्षेत्रों में सुबह कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने का अनुमान रहा। लेकिन बारिश नहीं हुई। किसानों खेतों की निराई करने में व्यस्त रहे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :