• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस चौकी में बुधवार को शराब पीने की शिकायत मिलने पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह को देर रात निलंबित कर दिया है। वहीं, कार्य में लापरवाही मिलने व आमजन से दुर्व्यवहार करने पर यातायात शाखा के मुख्य आरक्षी राम सरीख गौतम को भी निलंबित किया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की है। एसएसपी ने बताया कि कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि मंडलीय अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से वहां पुलिसकर्मी बैठकर शराब पीते हैं। इसके बाद एसएसपी ने जांच कराई तो चौकी में शराब की कई बोतलें मिलीं। जांच में गए सीओ सिटी विवेक जावला जांच के लिए पहुंचे तो आरक्षी वहां से भाग गया। जांच के लिए उसको कार्यालय बुलाया गया। जांच में यह भी पता चला कि पुलिस चौकी में चार लोग थे। तीन पुलिसकर्मी और एक बाहरी व्यक्ति था। एसएसपी ने बताया कि बंद पड़े महिला पुलिस चौकी में जल्द महिला उप निरीक्षक की तैनाती होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .