
विंध्याचल मंडल में भी खुलेगा उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। प्रदेश के 10 मंडलों सहित विंध्याचल मंडल को भी यह सौगात दी गई है। अभी तक 18 मंडलों में मात्र आठ मंडलों में ही उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय था। अब 10 नए कार्यालय खुलने से यह संख्या 18 हो जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा संवर्ग की मांग पर लंबे समय से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामकाज को गति प्रदान करने के लिए यह मांग की जा रही थी। समय-समय पर जो भी शिक्षा मंत्री व अपर प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) रहे। उनसे संगठन की वार्ता होती रही है। अब जाकर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी मंडलों में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे। अभी तक आठ मंडलों, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ , झांसी, बरेली, आगरा, मेरठ में ही क्षेत्रीय कार्यालय थे। 10 नए क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से उन मंडलों के महाविद्यालयों के शिक्षकों को अपने कार्य को सुगमता पूर्वक संपादित करने में काफी आसानी होगी। केबी कालेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ.जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. बीरेंद्र कुमार निर्मल, प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. ओमप्रकाश चौधरी, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव आदि ने इस निर्णय का स्वागत किया है