
दर्शन करने जा रहे थे काशी विश्वनाथ, शास्त्री पुल पर मिला शव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। तेलंगाना से दर्शन करने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे वृद्ध का शव रविवार की दोपहर शास्त्री पुल के पास मिला। शव के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने शिनाख्त करके परिवार के लोगों को सूचित किया। तेलंगाना प्रदेश के जगीत्याल थाना क्षेत्र के जगचल गांव निवासी मलयाला मोहन (60) रोडवेज बस चालक थे। वह 31 जुलाई को दानापुर एक्सप्रेस से वाराणासी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे थे। शास्त्री पुल के पास अचेत पड़े वृद्ध को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर मंडलीय अस्पताल आई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को उनके परिवार के शशि किरण पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि परिवार के शशि किरण ने बताया कि 31 जुलाई को वह दानापुर एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के लिए निकले थे। एक अगस्त की शाम को पहुंचना था पर देर रात में उनका मोबाइल बंद हो गया। रविवार को पुलिस ने सूचना दी। वह मिर्जापुर कैसे पहुंचे यह समझ में नहीं आ रहा हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा