• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाने से 100 मीटर दूर बाइक सवार से छिनैती

थाने से 100 मीटर दूर बाइक सवार से छिनैती


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पटेहरा। संतनगर थाने से महज 100 मीटर दूर बृहस्पतिवार की शाम को चार बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की बाइक रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और 10 हजार नकद छीनकर भाग गए।सिरसी गांव की महिला मीला ने बताया कि शाम चार बजे भतीजे गोलू के साथ वह बाइक से नातिन का इलाज कराने दीपनगर जा रही थी। सहरसा मोड़ पर चार बाइक सवार गोलू की बाइक रोककर बदमाश मोबाइल फोन छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीनकर भाग गए। घटना के बाद भतीजा इतना घबरा गया कि दीपनगर में उसे छोड़कर घर चला गया। महिला ने घर से परिजनों को बुलाया और दवा कराकर लौटी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .