• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
14 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा दी गई विदाई

14 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा दी गई विदाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 14 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा दी गई विदाईआज दिनांकः 31.07.2025 को “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित सभागार कक्ष में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुए अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 14 पुलिस कर्मियों को विदाई दी गयी । सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी 1. उप निरीक्षक ना0पु0 योगेन्द्र नाथ यादव, 2. उप निरीक्षक ना0पु0 जय शंकर राय, 3. उप निरीक्षक ना0पु0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, 4. उप निरीक्षक ना0पु0 राजपति, 5. उप निरीक्षक ना0पु0रमाशंकर यादव, 6. उप निरीक्षक ना0पु0 अरूण कुमार पाठक, 7.उप निरीक्षक ना0पु0 चन्द्र भुषण शर्मा, 8. उप निरीक्षक ना0पु0 फुलचन्द्र यादव, 9. उप निरीक्षक लेखा-मो0 सईद, 10. उप निरीक्षक ना0पु0 महफूज अहमद, 11.मुख्य आरक्षी चालक शब्बू खां (ऐच्छिक), 12. मुख्य आरक्षी स0पु0 इन्द्रकुमार सिंह (ऐच्छिक), 13. मुख्य आरक्षी ना0पु0 शिव सिंहयादव (ऐच्छिक) व 14. फायर मैन राजदेव पाण्डेय को विदाई समारोह में पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र, छाता व मोमेंटो भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद, सफल एवं आनन्दमय भावी जीवन की कामना की गई ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .