
RO/ARO परीक्षा-2025 के *सुचारु संचालन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों को चेक किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 27.07.2025 को जनपद सोनभद्र में आयोजित हो रही RO/ARO परीक्षा-2025 को सफल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु की गई सुरक्षा तैयारियों एवं समुचित प्रबंधों की समीक्षा के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा केंद्रों पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी प्रबंध, ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
*इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—*
*परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए।*
नकलविहीन परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की कड़ाई से चेकिंग की जाए एवं किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही हो।
नोट-परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है