
पत्रकारों को ₹15000 महीना दिए जाने के निर्णय का जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया स्वागत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बिहार में कार्यरत पत्रकारों को पेंशन सीमा ₹15000 महीना किए जाने का स्वागत किया है ।उन्होंने उम्मीद जताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार को नीतीशकुमार से एक कदम आगे बढ़कर पत्रकारों के लिए फैसला लेना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत पत्रकारों की पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹15,000 प्रति माह कर दिया है। पहले यह राशि ₹6,000 प्रति माह थी। इस योजना का उद्देश्य पत्रकारों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।बिहार के निवासी पत्रकार जो 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
– पत्रकार की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
– आवेदक आईपीआरडी द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए तथा उसके प्रमाण पत्र राज्य सरकार के द्वारा सत्यापित होने चाहिए।
– पत्रकार की सेवा अवधि के दौरान 20 साल निरंतर पीएफ कटा होना चाहिए और संस्थान का अपॉइंटमेंट लेटर, रिलीविंग लेटर और प्रमाण पत्र भी होना चाहिएपेंशन योजना के अन्य लाभ*
– यदि किसी पेंशनधारी पत्रकार का निधन हो जाता है, तो उसके आश्रित पति या पत्नी को हर महीने ₹10,000 की पेंशन दी जाएगी। पहले यह राशि ₹3,000 थी