
साइबर अपराध होने पर 1930 पर करें शिकायत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। साइबर थाने की ओर से शुक्रवार को पटेहरा कला स्थित एक विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी रामअधार यादव ने कहा कि साइबर अपराधियों का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें
थाना प्रभारी साइबर अपराध के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और हम उनसे कैसे बच सकते हैं। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया। कहा कि फेसबुक पर सेक्सटोर्शन, स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिये फर्जीवाड़ा, आनलाइन खरीदारी के दौरान ठगी समेत अन्य घटनाएं होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पनंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक अरविंद यादव, संजय सिंह, भोलानाथ यादव आदि रहे।