• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
फ्री में स्मार्टफोन टैबलेट एवं अन्य उपकरणों को प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाईन आवेदन

फ्री में स्मार्टफोन टैबलेट एवं अन्य उपकरणों को प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाईन आवेदन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दिव्यांग विद्यार्थी स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर जैसे उपकरण किसी भी शासकीय निधि जैसे-भारत सरकार/राज्य सरकार / स्थानीय निकाय से पिछले 05 वर्षों में लाभान्वित न किया गया हो तो उपकरणों को प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाईन आवेदन

*दिव्यांग विद्यार्थी स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर जैसे उपकरण किसी भी शासकीय निधि जैसे-भारत सरकार/राज्य सरकार / स्थानीय निकाय से पिछले 05 वर्षों में लाभान्वित न किया गया हो तो उपकरणों को प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाईन आवेदन

मीरजापुर 25 जुलाई 2025- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण अनुभाग-2 उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक-22 जुलाई, 2025 के क्रम में एतद्वारा सूचित किया जाता है कि कृत्रिम अंग एवं सहायक सहायक उपकरण योजनान्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु ब्रेल किट प्रदान किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर में से कोई एक उपकरण कक्षा-9 से लेकर पी०एच०डी० स्तर तक के विद्यार्थियों को अनुमन्य होगा। दिव्यांगविद्यार्थियों को स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर जैसे उपकरण किसी भी शासकीय निधि जैसे-भारत सरकार/राज्य सरकार / स्थानीय निकाय से पिछले 05 वर्षों में लाभान्वित न किया गया हो। दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर उक्त उपकरणों को प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने हेतु क्या आवश्यक अभिलेख- होते हैं जैसे- 1.मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।

2-आधार कार्ड

 

3-यू०डी०आई०डी० कार्ड।

 

4-दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साइज फोटो।-आय प्रमाण पत्र (तहसील स्तर से निर्गत अथवा ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत होना चाहिए ग्रामीण क्षेत्र-46080 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र-56,460 वार्षिक तक)।

 

6-मोबाईल नम्बर। अनिवार्य है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .