• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पैर में लिपटा सांप, खौफ से महिला की मौत*

पैर में लिपटा सांप, खौफ से महिला की मौत*


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अहरौरा। खेत में धान की रोपाई के दौरान मंगलवार को एक महिला के पैर में सांप लिपट गया। इससे वह इतनी ज्यादा भयभीत हो गई कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई।मानिकपुर गांव निवासी भग्गो देवी (48) घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में रोपाई कर रही थी। इसी दौरान उसे पैर में सर्प लिपटे होने का एहसास हुआ। पैर झटकते हुए वह चिल्लाने लगी। आस-पास खेतों में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए, जहां हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज सिंह ने बताया कि सांप काटने के खौफ से महिला की मौत हुई है। उसके शरीर पर सर्पदंश का निशान नहीं था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .