
बस्ती में पहुंचा आठ फीट का मगरमच्छ
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बधैंता गांव में शुक्रवार की रात आठ फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर मेजा बांध में छोड़ दिया गयाहोम
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बधैंता गांव में शुक्रवार की रात आठ फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर मेजा बांध में छोड़ दिया गया।
बधैंता गांव स्थित राजपूत कार्पेट परिसर में शुक्रवार की रात नौ बजे एक विशालकाय मगरमच्छ चहलकदमी कर रहा था। आहट पाकर स्थानीय निवासी राकेश सिंह सिंह ने टार्च जलाकर देखा तो रोशनी पड़ते ही मगरमच्छ वह उनकी ओर हमलावर हो गया। राकेश के चिल्लाने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी और बांस के सहारे मगरमच्छ को रोककर वन विभाग को सूचना दीपवन दरोगा शनी सिंह, वन्यजीव रक्षक संदीप कुमार, वन रक्षक शीतला बख्श सिंह ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि बधैंता गांव में निकले मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर मेजा बांध में छोड़ दिया गया