
कोतवाली क्षेत्र के बंद मकान का ताला तोड़ उठा ले गए राइफल व कारतूस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
O सीओ डॉ चारु द्विवेदी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
-सोनभद्र। पुलिस चौकी राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर मोहले में चोरों ने एक बंद मकान को निशान बनाया। चोर लल्लन सिंह का रायफल, भूपेंद्र सिंह का शस्त्र लाइसेंस और सौ से अधिक कारतूस उठा ले गए। घटना के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। उधर मामले की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ सीओ डॉ चारु द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी लल्लन सिंह अपने चाचा भूपेंद्र सिंह के साथ रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में ऑफिस खोल रखा है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम लल्लन अपने चाचा भूपेंद्र के साथ रिवाल्वर कमरे में रखकर कहीं चले गए, लेकिन रात में वापस आफिस नहीं पहुंचे। शनिवार को एक व्यक्ति ने लल्लन के दो कमरों का ताला टूटा देख उन्हें और पुलिस को सूचित किया। उधर घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एएसपी अनिल कुमार व सिटी सीओ डॉक्टर चारू द्विवेदी के नेतृत्व में चार टीमें चोरी गए सामानों को बरामद करने में जुट गई है।