
सफाई कराई, न दवा का छिड़काव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। एक सप्ताह से बरसात होने से नगर में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। संचारी रोग अभियान के बावजूद कई वार्डों में न सफाई कराई जा रही न दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा। पानी और गंदगी की वजह से मच्छर पनप रह हैं, जिसके कारण लोग परेशान हैं। वहीं, बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है।नगर के चंद्रदीपा, नटवां, सबरी, पुरानी दशमी, घंटाघर वार्ड की गलियाें में बारिश का पानी भरने से लोग परेशान हैं। नालियों जाम होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा। जब कुछ देर बरसात रुकती है तो एक डेढ़ घंटे में पानी तो निकल जाता है लेकिन नालियों का मलबा सड़क पर ही रह जाता है जो कि यदि धूप हो जाए तो सड़ांध देने लगता है और रात में मच्छरों का आतंक शुरु हो जाता है। नमी के चलते वैसे ही मच्छर अधिक हो रहे हैं। चंद्रदीपा वार्ड के मिल्लत नगर में तो यदि अच्छी बरसात हो जाती है तो कई दिनों तक गलियों में पानी लगा रहता है। यही स्थिति यादव नगर, कृष्णानगर आदि जगहों की है। चंद्रदीपा वार्ड के सभासद विनोद यादव ने बताया कि इतने दिनों से बरसात हो रही है लेकिन अभी तक कीटनाशकों का छिड़काव नहीं कराया गया। कूड़े का उठान न होने से वह कूड़ा भी नालियों में जाकर उसे चोक कर देता है।कीटनाशकों का छिड़काव नियमित रूप से कराया जा रहा है। सभी सफाई कर्मचारियों और निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि तत्काल कचरा हटाएं और कीटनाशकों का छिड़काव करें।
– जी लाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मिर्जापुर