• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लापरवाही करने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता को डीएम मिर्जापुर ने लगाई फटकार

लापरवाही करने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता को डीएम मिर्जापुर ने लगाई फटकार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जल निगम के द्वारा वर्षा के मौसम में पाइप कनेक्शन हेतु सड़क खोदने पर जिलाधिकारी द्वारा व्यक्त की गई कड़ी नाराजगी, एक सप्ताह में ठीक कराएं अन्यथा होगी निलम्बन की कार्यवाहीलालडिग्गी पुलिस चैकी के बगल विगत 40 दिनों से गड्ढा खोदाई कार्य का जिलाधिकारी ने निरीक्षण अविलम्ब कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश, जल निगम के अधिकारियों को लगाई फटकारमीरजापुर 15 जुलाई 2025- जल जीवन मिशन/जल निगम नगरीय द्वारा लालडिग्गी पुलिस के बगल में विगत 40 दिनों से सीवर/पाइप बिछाने के कार्य हेतु बड़ा गड्ढा खोदकर कार्य में लेट लतीफी होने तथा वहां वासियों के द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत के पश्चात जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज लालडिग्गी पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां के निवासियों के द्वारा बताया गया कि सीवर अथवा पाइप बिछाने/कनेक्शन के नाम पर लगभग 12 फीट लम्बाई व 07 से 08 फीट की गहराई में गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे आने जाने में यातायात प्रभावित हो रहा है तथा आस पास के दुकानदारों को भी काफीपरेशानी हो रही हैं। जिलाधिकारी ने निरीक्षणोपरान्त जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलम्ब कार्य पूर्ण कर सड़क मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया तो वहीं पास में ही पाइप कनेक्शन के नाम पर लगभग 05 फीट गहरा गड्ढा अलग से खोदे जाने पर अवर अभियंता जल निगम नगरीय अविनाश मौर्या को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अन्दर कनेक्शन कार्य पूर्ण कर गड्ढा पाटते हुए सड़क मरम्मत सुनिश्चित कराएं अन्यथा एक सप्ताह में कार्य पूर्ण न होने पर निलम्बन की कार्यवाही कीजाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वर्षा के मौसम में सड़क की खुदाई न करने के निर्देश के उपरान्त भी गड्ढा खोदा गया जो घोर लापरवाही का द्योतक हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्षा के मौसम को देखते हुए सड़को पर कहीं गड्ढा आदि की खोदाई न की जाए ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित रहें। इस अवसर पर लालडिग्गी में एक होटल/रेस्टोरेंट के बगल की गली में भी नगर पालिका गड्ढा खोदाई करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्य पूर्ण कराकर गलियों/नालियों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

प्रदेश प्रभारी विज्ञापन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .