News

रत्नाकर होटल में महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी की तस्वीर आई सामने, कई बड़े नेताओं से हैं संबंध
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल थाना क्षेत्र में स्थित रत्नाकर होटल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दर्शन के लिए लखनऊ से आई महिला का बाथरूम में स्नान करते समय वीडियो बनाया गया।
आरोप होटल से जुड़े आशीष मिश्रा पर लगा है, जिसने यह वीडियो होटल कर्मचारी धीरज मिश्र को भेजा।
सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी की तस्वीरें देश के कई बड़े राजनेताओं और अधिकारियों के साथ सामने आई हैं।
महिला के आरोप के बावजूद, शुरुआत में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, लेकिन जब महिला ने अड़कर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर शाम को मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। जांच जारी है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :