
सोनभद्र थाना अनपरा में एक वर्ष बाद पति-पत्नी का हृदयस्पर्शी पुनर्मिलन: बेटे के 22वें जन्मदिन पर खुशियों का उत्सव
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 09.07.2025 को थाना अनपरा पति-पत्नी का पुनर्मिलन, बेटे के जन्मदिन पर भावनात्मक उत्सवसोनभद्र, 09 जुलाई 2025: थाना अनपरा में आज एक वर्ष के लंबे पारिवारिक विवाद के बाद श्रीमती गुलशन आरा और उनके पति मोहम्मद हदीस का पुनर्मिलन हुआ। गुलशन आरा, निवासी वार्ड नंबर 20, अनपरा, ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 जुलाई 2024 को उनके बड़े बेटे मोहम्मद यावर ने पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें उनके मायके छोड़ दिया था। तब से दोनों पक्षों के बीच कोई संपर्क नहीं था।महिला हेड कांस्टेबल किरण यादव ने दोनों पक्षों, गुलशन आरा और मोहम्मद हदीस (निवासी रेणुकूट, थाना पिपरी) को उनके छोटे बेटे तौसीफ के साथ बुलाकर काउंसलिंग की। बातचीत में दोनों पक्ष पति-पत्नी के रूप में खुशी-खुशी एक साथ रहने को राजी हो गए। यह अजीब संयोग है कि बडे बेटे मो0 यावर ने 18 जुलाई 2024 को माँ को छोड़ा था तो उसका जन्मदिन था और आज 09 जुलाई 2025 को छोटे बेटे तौसीफ जो दोनो को मिलाने में मौजूद था , का 22वां जन्मदिन था। जिसे थाना परिसर में ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। गुलशन का अपने परिवार के साथ मिलन तौसीफ के लिए सबसे अनमोल उपहार बना। पुनर्मिलन का माहौल भावनात्मक और खुशनुमा रहा। बड़ा बेटा यावर प0बंगाल में इंजीनियर है वीडियो कॉल से जुड़ा रहा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री शिव प्रताप वर्मा, कांस्टेबल मुंशी राहुल, गांव के सम्मानित श्री रविंद्र प्रताप सिंह, वली अहमद सिद्दीकी, रिश्तेदार महफूज अली, नाना मोहम्मद दाऊद और गुलशन के भाई खुर्शीद आलम अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। पूरा परिवार खुशी के आंसुओं के साथ एक नए सिरे से जीवन शुरू करने को तैयार है।