
नरेशचंद्र के नाम पर हो पहाड़ा रेलवे स्टेशन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। विंध्य कायस्थ परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान मांग की कि बलिदारी नरेश चंद्र श्रीवास्तव के नाम पर पहाड़ा रेलवे स्टेशन का नामकरण किया जाए।हो
बलिदानी नरेशचंद्र की 100 जयंती से एक दिन पूर्व यह मांगपत्र सौंपा गया। बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम के असहयोग आंदोलन में जिले के एक मात्र बलिदानी नरेशचंद्र श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ दिल्ली हावड़ा मार्ग पर मार्ग स्थित पहाड़ा रेलवे स्टेशन को फूंका था। पहाड़ा रेलवे स्टेशन पर आग लगने के दौरान उनके साथी छविनाथ स्टेशन के अंदर ही फंस गए थे। नरेशचंद्र उनको बचाने के लिए आग में कूद गए और उनको बचा लिया पर स्वयं झुलस गए थे, इसमें वह बलिदान हो गए थे। यह भी कहा गया कि नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से संचालित सामुदायिक केंद्र बरीयाघाट अमर शहीद नरेशचंद्र श्रीवास्तव के नाम से पंजीकृत है, वहां पर उनके नाम का शिलापट्ट व आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की गई। मांगपत्र देने वालों में शिवम श्रीवास्तव, मनोज चित्रांश, सुधीर श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव आदि रहे।