News

फर्जी जमा रसीद रसीद देकर हड़पे 70 लाख, आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
, 8382048247पुलिस ने रविवार को एलयूसीसी कंपनी के एजेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर 70 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस को दिए तहरीर में डिबुलगंज निवासी बालकेश्वर सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि डिबुलगंज निवासी अंबिका जायसवाल ने उसे विश्वास में लेकर प्राइवेट बैंक एलयूसीसी में 70 लाख रुपये निवेश करा दिए, जबकि बैंक तीन वर्ष पूर्व ही बंद हो चुकी है। इसके बावजूद अंबिका जायसवाल फर्जी दस्तावेज बनाकर पैसे के बदले रसीद देता रहा।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :