• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कुंए में मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप

कुंए में मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

5382048247

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला गांव में शुक्रवार रात कुएं में गर्भवती महिला रविता (25) का शव मिला। पति ने विवाद के बाद कूएं में कूद कर जान देने की बात कही है। वहीं, महिला के पिता ने हत्या कर शव के कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।राहकला गांव में शुक्रवार की रात 10 बजे गर्भवती महिला का शव कुएं में मिला। पति सुभाष कोल ने बताया कि रात में आपस में विवाद होने के बाद पत्नी कुएं में कूद गई। जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, रविता के पिता श्यामलाल ने बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रविता को पति और ससुराल के लोग मारते-पीटते थे।शुक्रवार रात बेटी ने घर में फोन कर कहा था कि जल्दी आकर उसे बचा लो, नहीं तो उसे मार डालेंगे। उन्होंने बताया कि रविता के गर्दन, पेट व शरीर पर अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले है। पांच पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल की उसकी बेटी है। वह आठ माह की गर्भवती थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .