• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
86 किमी लंबा होगा विंढमगंज-अनपरा फोरलेन

86 किमी लंबा होगा विंढमगंज-अनपरा फोरलेन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दुद्धी। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत अनपरा-विंढमगंज फोरलेन परियोजना को जल्द ही केंद्र सरकार की मंजूरी मिल सकती है। यह फोरलेन हाईवे झारखंड और मध्य प्रदेश बॉर्डर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से जोड़ेगा। नए सर्वे में अनपरा, पिपरी-रेनुकूट, दुद्धी और विंढमगंज कस्बे के लिए बाईपास मार्ग का प्रस्ताव है। यह मार्ग करीब 86 किलोमीटर लंबा होगा।करीब चार हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना की फाइनल एलाइनमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सड़क परिवहन मंत्रालय के एडीजी व सचिव स्तर के अधिकारियों ने हाल में इस प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में एलाइनमेंट की जटिलताओं को देखते हुए आवश्यक बदलाव के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता ओमकार भारती ने बताया कि यह मार्ग करीब 86 किलोमीटर लंबा होगा, जो 100 किमी प्रति घंटा की गति से वाहन संचालन के लिए सक्षम होगा। इससे पहले 92 किमी तक का प्रारंभिक सर्वे हुआ था। जल्द ही ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को एलाइनमेंट फाइनल करने के बाद निर्माण की अनुमति मिल जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .