
मां विंध्यवसिनी मंदिर में गूंजे भगवती सूक्त के मंत्र
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल। गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी के मंदिर में भगवती सूक्त के मंत्र गूंजते रहे।महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ मांग की आराधना की।दल में शामिल वैदिक ब्राह्मणों ने भगवती सूक्त का पाठ किया। उन्होंने समस्त प्राणियों की कुशलता, लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए मां विंध्यवासिनी की आराधना की। यह आयोजन आचार्य अगस्त्य द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ। सोहन लाल श्रीमाली ने वेदपाठी ब्राह्मणों का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वेद हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। इस प्रकार के आयोजनों से समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। इस दौरान जयपति त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, अमित पांडेय, सनत त्रिपाठी, संजय पांडेय अन्य मौजूद रहे