• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला शव

पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला शव


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में मंगलवार की रात कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव निवासी जावेद अख्तर (45) अपने पिता मोहम्मद नईम के ईंट भट्ठे पर रहकर देखभाल करता था। मंगलवार की रात को उसके कमरे से कुछ गिरने की आवाज आई। इसके बाद जावेद की मां ने कमरे के पास जाकर आवाज लगाई लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मां ने अपने देवर शोहराब अली को बुलाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .