
एमबीबीएस चिकित्सक से विहीन निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग प्रशासन का छापा,सीएमओ के आदेश पर कार्रवाई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*राजगढ़* ।एमबीबीएस चिकित्सक से विहीन अस्पताल की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश पांडेय द्वारा राजगढ़ क्षेत्र में खुले हुए अवैध अस्पताल के ऊपर कुछ दिन पहले दिया गया था।उसके बाद सीएमओ का निर्देश हुआ और एमबीबीएस बिहीन वह अवैध अस्पतालों पर लगातार छापेमारी की गई।जिससे अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। सीएमओ का सख्त निर्देश दिया गया जिले में कहीं भी अवैध अस्पताल व एमबीबीएस विहीन अवैध अस्पतालों खुले पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग से बातचीत के दौरान बताया गया की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।प्राइवेट नर्सिंग होम के खिलाफ शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र में पड़े छापेमारी से अवैध अस्पताल व अवैध पैथोलाजी संचालकों में डर का माहौल देखा गया।अवैध अस्पताल एमबीबीएस चिकित्सक विहीन अस्पताल होने की शिकायत सीएमओ के निर्देश पर हुई कार्रवाई से संचालक मे डर सा माहौल रहा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्राइवेट नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. अवधेश कुमार ने शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र के बघौड़ा,ददरा, राजगढ़, सलैया, नदिहार आदि के प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापा मारा।जिसमें तीन प्राइवेट नर्सिंग होम में चिकित्सक पाए गए, शेष को नोटिस दी गई है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचकर डिप्टी सीएमओ ने चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डा. पवन कुमार कश्यप, डा. संतलाल, डा. अनूप कुमार, डा. अजीत केसरवानी आदि रहे।