
मीरजापुर में बिना नंबर प्लेट के रोड पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
*लगभग कई दर्जन अवैध परिवहन में ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर प्लेट फिटनेस कमी के इस्तेमाल किया जा रहे हैं*
विंध्याचल
मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में अवैध खनन में शामिल दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली रोड पर दौड़ रही हैं। इन ट्रैक्टर ट्रालियों के पास नंबर प्लेट नहीं है, और वे बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भर रही हैं। कई घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस संरक्षण प्राप्त होने के कारण बिना कोई रोक टोक ट्रैक्टर ट्राली में बोल्डर पटिया लेकर रोड पर दौड़ रही हैं।
*पुलिस और आरटीओ की अनदेखी*
थाना विंध्याचल अंतर्गत दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालीयां पत्थर धोखा पटिया मौऊहारी से लेकर अटल चौक गंगा पार तक सफर तय कर रही हैं। लेकिन जब कोई घटना घट जाएगी तो बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ढूंढने में प्रशासन एवं संबंधित को काफी कठिनाइयों उठानी पड़ती है। आरटीओ और स्थानीय पुलिस कभी भी ट्रैक्टर ट्रालियों की फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं।
*जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं*
कई घटनाएं घट चुकी हैं, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली से दबकर लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगता है कि संबंधित विभाग और भी घटनाएं होने का इंतजार कर रहे हैं।
*कार्रवाई की मांग*
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह तुरंत कार्रवाई करे और बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर ट्रालियों को रोकने के लिए कदम उठाए। लोगों का कहना है कि इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और जानलेवा घटनाओं को रोका जा सकेगा।